फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti speaks about kashmir problem

कश्मीर समस्या पर बातचीत करने का यही सही समय : महबूबा मुफ्ती

Tue, 26 Sep 2017 09:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 26 Sep 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti speaks about kashmir problem
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर में अब शांति स्थापित हो रही है। यही सही समय है कि कश्मीर समस्या को हल करने के लिए बातचीत शुरू की जाए। यह बात मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कही। कहा कि अब घाटी में शांति के बीज अंकुरित होने लगे हैं। इनको अब सिंचित करने और इसमें खाद डालने की जरूरत है। यह तय है कि इसके बाद इसका जो फल होगा, वह मीठा होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए उस भाषण का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने कश्मीरी लोगों को गले लगाने के लिए देशवासियों से कहा था। इसके अलावा कश्मीरियों तक पहुंचने के लिए केंद्र के हालिया प्रयासों का भी स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि केंद्र सभी हितधारकों के साथ वार्ता के लिए तैयार है, फिर भाजपा नेता राम माधव ने भी इस बात को दोहराया कि किसी के साथ बिना शर्त बातचीत हो सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात थी, जिसमें रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेडियो पर प्रसारित मन की बात में एक कश्मीरी युवा बिलाल डार की डल झील की सफाई करने पर प्रशंसा की थी, जो कि अखबारों की पहले पेज की खबर थी और सोशल मीडिया पर इसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर घाटी के लिए यह स्वागत योग्य कदम हैं, जहां के लोग शांति बहाली की प्रतीक्षा बड़ी उत्सुकता से कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed