फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti says Proud moment to be PM of Indian origin in UK

Kashmir: महबूबा ने सुनक का नाम लेकर केंद्र पर कसा तंज, BJP का सवाल- आप अल्पसंख्यक को कश्मीर का CM मानेंगी?

Tue, 25 Oct 2022 04:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Oct 2022 04:44 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने यूके में भारतीय मूल के ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने पर कहा कि यह गर्व का मौका है कि यूके का पहला भारतीय मूल का पीएम होगा। साथ ही उन्होंने सीएए और एनआरसी पर निशाना साधा। इस पर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti says Proud moment to be PM of Indian origin in UK
Mehbooba Mufti & Ravi Shankar Prasad - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ब्रिटिश में भारतीय मूल के ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने भारतीयों के लिए इसे गर्व का समय बताया। साथ ही सीएए और एनआरसी को केंद्र सरकरा को घेरा।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर कहा, ' यह गर्व का मौका है कि यूके का पहला भारतीय मूल का पीएम होगा। जिसका पूरा भारत सही मायने में जश्न मनाना चाहिए। यह याद रखने योग्य है कि यूके ने एक अल्पसंख्यक सदस्य को अपने प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार कर लिया है। दूसरी तरफ हम एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों से बंधे हैं।'
विज्ञापन



 

क्या जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री स्वीकार करेंगी भाजपा- रवि शंकर

पटना साहिब से भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने महबूबा मुफ्ती के अल्पसंख्यक के ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने महबूबा मुफ्ती को सवाल करते हुए कहा कि क्या वह जम्मू कश्मीर में किसी अल्पसंख्यक को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करेंगी?

रवि शंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ऋषि सुनक के यूके के पीएम के रूप में चुने जाने के बाद भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों से जुड़ा महबूबा मुफ्ती का ट्वीट देखा। क्या आप (महबूबा मुफ्ती) जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करेंगी? इसका सपष्ट जवाब दिजिएगा।'

वहीं, एक अन्य ट्वीट में सांसद ने कहा, 'ब्रिटेन के पीएम के रूप में ऋषि सनक के चुनाव के बाद कुछ नेता बहुसंख्यकवाद के खिलाफ अति सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्हें राष्ट्रपति के तौर पर एपीजे अब्दुल कलाम की असाधारण अध्यक्षता, मनमोहन सिंह के 10 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री बनाए जाने के बारे में याद दिलाना चाहुंगा। यही नहीं, एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू अब हमारी राष्ट्रपति हैं।'

Mehbooba Mufti says Proud moment to be PM of Indian origin in UK
कवि कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला

कुमार विश्वास फिरकी लेते हुए बोले- 'सही बात है बुआ'

कवि कुमार विश्वास ने महबूबा मुफ्ती के इस बयान पर फिरकी ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भारत ने तो डॉ जाकिर हुसैन, फखरुद्दीन अली अहमद, डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. कलाम जैसे ढेर सारे अल्पसंख्यक भारतीयों के नेतृत्व में खूब प्रगति की है। अब आपको भी जम्मू कश्मीर में जबरन अल्पसंख्यक बनाए गए धर्म का मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास शुरू करने चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed