फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba mufti says It should be a woman’s choice whether she’s comfortable in a bikini or burkini.

बिकनी या बुर्किनी पहनना महिला की अपनी पसंद होनी चाहिए : महबूबा मुफ्ती

Sat, 29 Jun 2019 12:37 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 29 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba mufti says It should be a woman’s choice whether she’s comfortable in a bikini or burkini.
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि यह एक महिला की पसंद होनी चाहिए कि वह बिकनी में सही महसूस कर रही है या फिर बुर्किनी में। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष फ्रांस में बुर्किनी (ऐसा स्वीमिंग सूट जिससे चेहरे को छोड़ पूरा शरीर ढंका रहता है) पर उठे विवाद का उल्लेख कर रही थीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- ‘यह एक महिला की अपनी पसंद होनी चाहिए कि वह बिकनी में सही महसूस कर रही है या फिर बुर्किनी में।’ उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें कुछ महिलाएं फ्रांस में बुर्किनी पर लगाए गए प्रतिबंध का एक पूल में उल्लंघन करती दिखाई दे रही हैं। 

फ्रांस में बुर्के और निकाब (नकाब) पर 2004 से है बैन
आपको बता दें कि फ्रांस के कई शहरों में बुर्कीनी पर प्रतिबंध को मानवाधिकार संगठनों ने पसंद के कपड़े पहनने के मुस्लिम महिलाओं के अधिकार का उल्लंघन बताकर इसके खिलाफ अपील की थी।

बुर्किनी को लेकर फ्रांस और अन्य देशों में जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। कई ओपिनियन पोल के मुताबिक फ्रांस के ज्यादातर लोगों ने प्रतिबंध का समर्थन किया। फ्रांस में बुर्के और निकाब (नकाब) पर 2004 से बैन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed