{"_id":"5c6d38b7bdec227374275eb1","slug":"mehbooba-mufti-says-given-proof-of-pathankot-and-mumbai-attack-but-pakistan-has-not-taken-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को पठानकोट और मुम्बई हमलों के दिए गए सबूत, क्या कार्रवाई की उन्होंने: महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को पठानकोट और मुम्बई हमलों के दिए गए सबूत, क्या कार्रवाई की उन्होंने: महबूबा मुफ्ती
Wed, 20 Feb 2019 04:53 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Feb 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : फाइल
पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भारत से पुलवामा आतंकी हमले का सबूत मांगे जाने पर अपनी असहमति जताई है। बुधवार को उन्होंने एएनआई को दिए अपने बयान में कहा कि वह इमरान खान की बातों से सहमत नहीं हैं। पाकिस्तान को पठानकोट और मुम्बई आतंकी हमलों का डोजियर दिया गया था लेकिन उसने अपराधियों को दंडित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।
महबूबा ने कहा कि जो लोग युद्ध की बार करते हैं वह अनपढ़ हैं। दोनों देशों के पास न्यूक्लियर पॉवर है। ऐसे में ‘टाइम टू वॉक द टॉक’ करना चाहिए। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को एक मौका मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने हाल ही में पद संभाला है। हालांकि चुनावों की तुलना में युद्ध संबंधी बयानबाजी अधिक हो रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आरोपों पर सवाल उठाया और कहा कि उनका देश स्थिरता चाहता है ना कि आतंकवाद । इमरान ने कहा कि अगर पुलवामा हमले पर भारत के पास सबूत हैं या खुफिया जानकारी है तो मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि हम कार्रवाई करेंगे।
गीदड़ भभकी देते हुए पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करने के बारे में सोच रहा है तो हम निश्चित रूप से इसका जवाब देंगे। कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए की जा रही मांग पर खान ने कहा कि जंग शुरू करना आसान है लेकिन इसे खत्म करना मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि, जब पाकिस्तान स्टेबिलिटी की तरफ जा रहा है तो हम ये क्यों करेंगे? इससे हमें फायदा क्या है? बिना सबूत पाकिस्तान पर इल्जाम लगाया जा रहा है? पाकिस्तान को पुलवामा हमले से क्या फायदा मिलेगा? हम जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Mehbooba Mufti: It's true that whether it was Pathankot attack or Mumbai attack they (Pakistan) were given proof but they didn't take action. But because Imran Khan is a new PM & he is talking about a new start, he should be given a chance. We should give proof & see what they do pic.twitter.com/R1HZy0apUW
— ANI (@ANI) February 20, 2019विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि जो लोग युद्ध की बार करते हैं वह अनपढ़ हैं। दोनों देशों के पास न्यूक्लियर पॉवर है। ऐसे में ‘टाइम टू वॉक द टॉक’ करना चाहिए। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को एक मौका मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने हाल ही में पद संभाला है। हालांकि चुनावों की तुलना में युद्ध संबंधी बयानबाजी अधिक हो रही है।
विज्ञापन
Former J&K CM and PDP leader Mehbooba Mufti: In these times only illiterate people can talk about war. Both countries are nuclear powers and when they have the option of dialogue, I don't think the question of war arises. pic.twitter.com/TQofMXxtbL
— ANI (@ANI) February 20, 2019
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आरोपों पर सवाल उठाया और कहा कि उनका देश स्थिरता चाहता है ना कि आतंकवाद । इमरान ने कहा कि अगर पुलवामा हमले पर भारत के पास सबूत हैं या खुफिया जानकारी है तो मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि हम कार्रवाई करेंगे।
गीदड़ भभकी देते हुए पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करने के बारे में सोच रहा है तो हम निश्चित रूप से इसका जवाब देंगे। कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए की जा रही मांग पर खान ने कहा कि जंग शुरू करना आसान है लेकिन इसे खत्म करना मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि, जब पाकिस्तान स्टेबिलिटी की तरफ जा रहा है तो हम ये क्यों करेंगे? इससे हमें फायदा क्या है? बिना सबूत पाकिस्तान पर इल्जाम लगाया जा रहा है? पाकिस्तान को पुलवामा हमले से क्या फायदा मिलेगा? हम जांच के लिए तैयार हैं।
जांच के लिए तैयार
हम जांच के लिए तैयार हैं। दहशतगर्दी में 70 हजार पाकिस्तानी मारे गए हैं। हमारा 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। हम बात करने को तैयार। बातचीत से मसला हल होगा। हम आतंक पर बात करने को तैयार हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि आप पाक पर हमला करेंगे तो पाकिस्तान भी पीछे नहीं रहेगा। हम पीछे नहीं हटेंगे। हम दहशतगर्दी की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि हम युद्ध का पूरा जवाब देंगे।
कार्रवाई को तैयार
हम नहीं चाहते कि कोई हमारी धरती से हिंसा फैलाए। मैं भारत सरकार को ये बोलना चाहता हूं कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ सबूत मिलते हैं तो हम कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।