{"_id":"623c0499ed0e78101b785737","slug":"mehbooba-mufti-said-panel-to-be-formed-to-investigate-the-reasons-for-displacement-of-kashmiri-pandits","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती ने कहा: कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के कारणों की जांच के लिए बने पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती ने कहा: कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के कारणों की जांच के लिए बने पैनल
Thu, 24 Mar 2022 11:12 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:12 AM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से केंद्र की सत्ता में विराजमान भाजपा ने कश्मीरी पंडित विस्थापितों के पुनर्वास के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के कारणों की जांच के लिए पैनल बनना चाहिए। गुजरात और दिल्ली दंगों की जांच के लिए भी पैनल गठित होना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। भाजपा सरकार सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने के लिए द कश्मीर फाइल्स फिल्म का प्रचार कर रही है। जम्मू के बोहड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं के अधिवेशन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में महबूबा ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों से केंद्र की सत्ता में विराजमान भाजपा ने कश्मीरी पंडित विस्थापितों के पुनर्वास के लिए कुछ नहीं किया। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए वह सांप्रदायिक कार्ड के तहत फिल्म का प्रचार कर रही है। कश्मीरी पंडितों के साथ कश्मीर में जुल्म हुआ, इसका दुख सभी को है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान और भारत की बंदूकों से प्रत्येक नागरिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, मुसलमानों की बेदर्दी के साथ हत्याएं हुई हैं। कई फर्जी मुठभेड़ों में मुस्लिमों को मारा गया।
विज्ञापन
अधिवेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं से महबूबा ने कहा कि वह भाजपा की विभाजनकारी और खतरनाक राजनीति से सतर्क रहें। लोगों की बुनियादी समस्याओं का हल करने के बजाय भाजपा केवल नफरत और विभाजन का माहौल पैदा कर सत्ता में बने रहने की साजिश रचती रहती हैं। बेरोजगारी, महंगाई जैसी समस्याओं की तरफ भाजपा सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद से जम्मू-कश्मीर के लोगों व राज्य की पहचान का संकट बना हुआ है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म करने का काम कर रही है। भाजपा केवल शराब और खनन माफिया को जम्मू में बढ़ावा देने का काम कर रही है। इस अवसर पर पूर्व सांसद महबूबा बेग, उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद चौधरी, महासचिव अमरीक सिंह रीन, राशिद मलिक, बलवीर सिंह, राजिंद्र मन्हास, सतपाल चाढ़क, हरमीत सिंह, सुखविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।