फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said Only PDP ended NC s dictatorship

महबूबा मुफ्ती बोलीं: पीडीपी ने ही खत्म की नेकां की तानाशाही, जम्मू-कश्मीर की जनता समझ गई है ये बात

Sun, 08 Sep 2024 08:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 Sep 2024 08:31 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी ने राज्य में सुशासन स्थापित किया है। विश्वविद्यालय, कॉलेज और एम्स पीडीपी सरकार की ही देन है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said Only PDP ended NC s dictatorship
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : X @jkpdp

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर उनकी पार्टी नहीं होती तो नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) जम्मू-कश्मीर में तानाशाही तरीके से काम कर रही होती। मुफ्ती ने रविवार को अनंतनाग में प्रेसवार्ता में कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता समझ गई है कि पीडीपी ने राज्य में सुशासन स्थापित किया है। विश्वविद्यालय, कॉलेज और एम्स पीडीपी सरकार की ही देन है। उन्होंने नेकां के खिलाफ यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में चुनावी अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन

नेकां और पीडीपी ने अपने घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 की बहाली का वादा किया है। भाजपा ने कहा है कि अनुच्छेद 370 अब अतीत की बात हो गई है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद प्रदेश में विधानसभा के ये पहले चुनाव हैं। नेकां-कांग्रेस ने गठबंधन किया है। शुक्रवार को जम्मू में भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस व नेकां के घोषणापत्र पर तीखा हमला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह ने कहा कि वे आतंकवाद फैलाना चाहते हैं, गुज्जर, बकरवाल, पहाड़ी और दलितों का आरक्षण छीनना चाहते हैं, अपराधियों को रिहा करना चाहते हैं और जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के साथ व्यापार शुरू करना चाहते हैं। उधर, नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक साक्षात्कार में  कहा कि अनुच्छेद 370 लंबा संघर्ष है। अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा नेकां की विचारधारा का हिस्सा है। यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे हम छोड़ देंगे। इस मुद्दे को संबोधित करने से पहले केंद्र में कुछ सरकारी बदलावों की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed