{"_id":"5bfc185ebdec22416210850f","slug":"mehbooba-mufti-said-kashmir-issue-can-be-solved-through-kartarpur-like-initiatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर जैसी पहल जम्मू-कश्मीर में भी हो, साहसिक और मानवीय पहल की जरूरत: महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर जैसी पहल जम्मू-कश्मीर में भी हो, साहसिक और मानवीय पहल की जरूरत: महबूबा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 26 Nov 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि कश्मीर मामले का हल हिंसा और रक्तपात की बजाए करतारपुर जैसी पहल के जरिये होनी चाहिए। इसके लिए बेहद ईमानदार पहल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुंबई में 26/11 (2008) के दस साल पूरे होने के दिन करतारपुर के शिलान्यास का गवाह बनना काफी मायने रखता है।
बता दें कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर साहिब गलियारे की भारतीय सरजमीं पर आधारशिला रखी। इसके निर्माण से सिख श्रद्धालुओं के पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने में सुविधा होगी। महबूबा मुफ्ती ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान का फैसला सराहनीय है और हमारे नेतृत्व ने भी वही गरिमा और राजनीतिक गंभीरता दिखाई है।
वह तब हुआ, जब देश के कुछ राज्यों में चुनाव होने हैं। यह फैसला बताता है कि दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों के लिए भी भारत सरकार गंभीर है। वहीं, महबूबा ने कश्मीर में ताजा हिंसक घटनाओं की भी निंदा की और युवाओं से भी हिंसा बंद करने की अपील की।