फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti said jammu kashmir admin had prior information about attacks on minorities

महबूबा का आरोप: हमलों के बारे में प्रशासन को थी जानकारी, पर वो मंत्रियों को सुरक्षा प्रदान करने में व्यस्त था

Tue, 12 Oct 2021 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 08:33 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि प्रशासन केंद्रीय मंत्रियों को सुरक्षा प्रदान करने में व्यस्त था, जिन्हें जम्मू-कश्मीर में तथाकथित सामान्य स्थिति के भाजपा के फर्जी प्रचार को बढ़ावा देने के लिए घाटी लाया गया था।

विज्ञापन
mehbooba mufti said jammu kashmir admin had prior information about attacks on minorities
महबूबा मुफ्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हाल ही में कश्मीर में अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रशासन को अल्पसंख्यकों पर हमलों के बारे में पहले से ही जानकारी थी। लेकिन उन्होंने इन सूचनाओं को नजरअंदाज किया। प्रशासन केंद्रीय मंत्रियों को सुरक्षा प्रदान करने में व्यस्त था, जिन्हें जम्मू-कश्मीर में तथाकथित सामान्य स्थिति के भाजपा के फर्जी प्रचार को बढ़ावा देने के लिए घाटी लाया गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सियासी रण: नेशनल कांफ्रेंस का बिखराव भाजपा के लिए वरदान, खेवनहार बनेंगे राणा और सलाथिया? यहां मिलेगा फायदा?
विज्ञापन


उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा इस्तीफा दें
इससे पहले आतंकी हमले में मारी गईं प्रिंसिपल सुपिंदर कौर के घर पहुंचीं महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया था। पीडीपी ने हाल में हुई नागरिक हत्याओं के लिए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा को जिम्मेदार बताते हुए इस्तीफे की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- महबूबा के बेतुके बोल: सुरक्षाबलों की गोली से कोई मरे तो ठीक, आतंकी की गोली से मारे वो गलत, ये कैसा सिस्टम?    

कश्मीर में बिगड़ते हालात के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
सुपिंदर कौर के अलूचीबाग स्थित घर पर परिवार के साथ संवेदना प्रकट करने के बाद महबूबा ने कहा कि प्रदेश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार है। केंद्र सरकार द्वारा पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद और उससे पहले उठाए गए गलत कदम कश्मीर में तेजी से बिगड़ते हालात के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
यह भी पढ़ें- पांच जवान शहीद: आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, पीर की गली से घाटी जाने की फिराक में थे, ये था खतरनाक प्लान    

उन्होंने कहा कि सुपिंदर के छोटे-छोटे बच्चे हैं अब वह कहां जाएंगे? आतंकी हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे सिख भाई हमारे साथ रहे हैं। इन्होंने बीते समय में हमारे कठिन समय में हमारा साथ दिया है। उन पर भी हमला किया गया है जो बेहद निंदनीय है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed