फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said koi mulk ki goli se mare vo thik hai terrorist ki goli se mare vo galat

महबूबा के बेतुके बोल: सुरक्षाबलों की गोली से कोई मरे तो ठीक, आतंकी की गोली से मरे वो गलत, ये कैसा सिस्टम?

Mon, 11 Oct 2021 06:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 11 Oct 2021 06:48 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने सवाल किया कि इनका(केंद्र सरकार) ये कैसा सिस्टम है। कोई मुल्क की गोली से मरे वो ठीक है, अगर आतंकी की गोली से मरे वो गलत।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said koi mulk ki goli se mare vo thik hai terrorist ki goli se mare vo galat
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI

विस्तार

अपने अड़ियल रवैया और भड़काऊ बयानों से सुर्खियों में रहने वालीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर बेतुका बयान दिया है। कहा कि हम आतंकवादियों की गोलियों से मरने वालों के परिजनों से मिलते हैं। लेकिन हाल ही में सीआरपीएफ ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके परिवार से मिलने गई, लेकिन घर में ताला लगा था। महबूबा ने सवाल किया कि इनका(केंद्र सरकार) ये कैसा सिस्टम है। कोई हमारे मुल्क की गोली से मरे वो ठीक है, अगर आतंकी की गोली से मारे वो गलत।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पांच जवान शहीद: आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, पीर की गली से घाटी जाने की फिराक में थे, ये था खतरनाक प्लान    
विज्ञापन





महबूबा ने एक और भड़काऊ बयान भी दिया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि आर्यन खान(अभिनेता शाहरुख खान के बेटे) को इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि वह मुसलमान है। चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे के मामले में निष्पक्ष जांच के बजाय केंद्रीय एजेंसियां 23 साल के लड़के के पीछे इस वजह से पड़ी हैं क्योंकि उसका उपनाम खान है। बीजेपी के कोर वोट बैंक की इच्छाओं को पूरा करने के लिए मुसलमानों को निशाना बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed