फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti said Illegally detained today for the third time in less than a fortnight

आज तीसरी बार मुझे हिरासत में लिया गया, फिर भाजपा के मंत्रियों को प्रचार की अनुमति क्योंः महबूबा

Wed, 09 Dec 2020 12:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 09 Dec 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti said Illegally detained today for the third time in less than a fortnight
- फोटो : @MehboobaMufti

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्य प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े से कम समय में आज तीसरी बार मुझे हिरासत में लिया गया है। वास्तव में अगर सुरक्षा चिंताओं के कारण मेरे आंदोलनों पर अंकुश लगाया जाता है तो भाजपा के मंत्रियों को कश्मीर में स्वतंत्र रूप से प्रचार करने की अनुमति क्यों दी जाती है। 

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को बडगाम दौरे के लिए पुलिस ने घर से नहीं निकलने दिया। गुपकार स्थित उनके आवास पर सुबह ही पुलिस और सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया। महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि उनकी मां को एक बार फिर नजरबंद कर दिया गया है। कहा कि अगर हमारे लिए माहौल ठीक नहीं तो ऐसे में चुनाव क्यों करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इल्तिजा ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर से घर के मेन गेट पर ताला लगा दिया। महबूबा मुफ्ती बडगाम जाना चाहती थीं जहां कुछ गांवों से गुज्जर समुदाय के लोगों को निकाला गया है। इनमें जब्बाड, जिलीसीदारा, ड्रानबल और कनिदजन जैसे गांव हैं। वह वहां जाकर उन परिवारों से मिलना चाहती थीं जिनके घर इस कड़ाके की ठंड में तोड़े जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें घर से नहीं निकलने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इल्तिजा के मुताबिक जवाब मिला कि इंटेलिजेंस इनपुट है कि माहौल ठीक नहीं है

पुलिस से अनुमति मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने दो दिन पहले ही उन्हें इसकी जानकारी दी थी कि उन्हें बडगाम जाना है और वहां पीड़ित परिवारों से मिलना है। इल्तिजा के मुताबिक जवाब मिला कि इंटेलिजेंस इनपुट है कि माहौल ठीक नहीं है।

कहा कि वह नहीं चाहते कि यह सब चीजें हाईलाइट हों और ये लोग चुपचाप इन गरीब परिवारों को निकालते जाएं। बता दें कि इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती अनंतनाग जिले में उन इलाकों में गुज्जर समुदाय के लोगों से मिलने गई थीं, जहां से वन विभाग ने उन्हें जगह खाली करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed