{"_id":"664de6f5c741a9e0c807e534","slug":"mehbooba-mufti-said-bjp-supporting-apni-party-whose-leader-build-business-on-hawala-money-from-pak-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती बोलीं: पाकिस्तान से हवाला के पैसे से कारोबार करने वाली पार्टी को समर्थन कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती बोलीं: पाकिस्तान से हवाला के पैसे से कारोबार करने वाली पार्टी को समर्थन कर रही भाजपा
Wed, 22 May 2024 06:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 22 May 2024 06:07 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा उस पार्टी का समर्थन कर रही है, जिसने कश्मीर में आतंकवाद को वित्तपोषित करने के लिए पाकिस्तान से लाए गए हवाला के पैसे से कारोबार किया।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को भाजपा और अपनी पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा उस पार्टी का समर्थन कर रही है, जिसने कश्मीर में आतंकवाद को वित्तपोषित करने के लिए पाकिस्तान से लाए गए हवाला के पैसे से कारोबार किया।
विज्ञापन
पीडीपी के पूर्व नेता अल्ताफ बुखारी को जनवरी 2019 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद अल्ताफ बुखारी ने जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी का गठन किया। भाजपा ने अनंतनाग राजोरी सीट पर अपनी पार्टी को समर्थन दिया है। पार्टी ने इकबाल मन्हास को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, महबूबा मुफ्ती भी इस सीट से चुनाव लड़ रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने मियां अल्ताफ को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। इस सीट पर 17 अन्य लोग मैदान में हैं।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा, 'मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती, लेकिन अगर आप पता लगाने की कोशिश करेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि आतंकवादियों और अलगाववादी नेताओं को पैसा पहुंचाने के पीछे कौन है। कनेक्शन अभी भी बरकरार हैं और वे उन कनेक्शनों का इस्तेमाल कुछ भी करने के लिए कर सकते हैं।'
विज्ञापन
महबूबा ने आरोप लगाते हुए कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि भाजपा उस पार्टी का समर्थन कर रही है जो हवाला फंडिंग में शामिल है और हिंसा में उसकी प्रत्यक्ष भूमिका है। आतंकवाद के लिए पाकिस्तान से भेजे गए धन का उपयोग व्यवसाय स्थापित करने के लिए भी किया गया था।'
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मतदाताओं, विशेषकर धार्मिक नेताओं और सरकारी कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। महबूबा ने कहा, केंद्र सरकार को उन युवाओं को निराश नहीं करना चाहिए जो पत्थरों या बंदूकों का इस्तेमाल करने के बजाय उत्साह से वोट देने आ रहे हैं।