फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti reached Supreme Court said happy about the hearing on Article 370

Article 370: महबूबा मुफ्ती बोलीं- बहुसंख्यकवाद के आधार पर नहीं चलाया जा सकता देश, भगवान राम का भी किया जिक्र

Wed, 16 Aug 2023 04:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 04:24 PM IST
सार

महबूबा ने शीर्ष अदालत परिसर में मीडिया से कहा, सुप्रीम कोर्ट जिस मामले की सुनवाई कर रहा है, वह भारत के लोगों से जुड़ा है। इस देश को बहुसंख्यकवाद पर नहीं चलाया जा सकता। यह देश संविधान के अनुसार चलेगा। 

विज्ञापन
Mehbooba Mufti reached Supreme Court said happy about the hearing on Article 370
Mehbooba Mufti - फोटो : Agency

विस्तार

पीडीपी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को भगवान राम और उनके ‘रघु’ वंश का जिक्र करते हुए कहा कि 1947 में भारतीयों के जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों से किये गए वादे पर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। सौभाग्य से उन्हें अब भी सुप्रीम कोर्ट पर कुछ विश्वास है।

विज्ञापन


महबूबा ने शीर्ष अदालत परिसर में मीडिया से कहा, सुप्रीम कोर्ट जिस मामले की सुनवाई कर रहा है, वह भारत के लोगों से जुड़ा है। इस देश को बहुसंख्यकवाद पर नहीं चलाया जा सकता। यह देश संविधान के अनुसार चलेगा। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का मुद्दा भारत के लोगों और 1947 में कश्मीर के मूल निवासियों से किए गए उनके वादे से संबंधित है। 
विज्ञापन


हम जानते हैं कि देश की संस्थाओं का क्या हाल हो गया है। सौभाग्य से हमें अब भी इस देश के सुप्रीम कोर्ट पर कुछ भरोसा है। मैं उनसे अपील करना चाहती हूं कि देश ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए’ के सिद्धांत पर अब भी विश्वास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी प्रमुख ने कहा, मैं उन लोगों के बारे में बात नहीं कर रही हूं जो ‘जय श्री राम’ के नाम पर हत्या करते हैं और ‘जय श्री राम’ के नाम पर लिंचिंग करते हैं। मैं उन बहुसंख्यक समुदाय के लोगों के बारे में बात कर रही हूं जो ‘श्रीरामचंद्र जी’, उनके वचन ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए’ में विश्वास करते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि ‘वचन’ पर आज सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

ये भी पढ़ें- हर तरह से पूर्ण था जम्मू-कश्मीर का एकीकरण: SC ने कहा- यह कहना मुश्किल कि अनुच्छेद 370 निरस्त नहीं किया जा सकता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed