{"_id":"58c8383d4f1c1b082932a194","slug":"mehbooba-mufti-praised-prime-minister-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री मोदी की दरियादिली के लिए अदा किया शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री मोदी की दरियादिली के लिए अदा किया शुक्रिया
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत के लिए केंद्र की दरियादिली का शुक्रिया अदा किया है। राजोरी दौरे पर महबूबा ने कहा, प्रधानमंत्री ने अपनी कैबिनेट को खास हिदायतें दी हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता देने को कहा गया है।
महबूबा ने कहा, पिछले दिनाें वे पथ परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं। मुगल रोड को बारह महीने बहाल रखने के लिए टनल परियोजना की मांग की जिसे मंत्री ने फौरन मंजूरी दे दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्राें में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। जिले के कोटरंका क्षेत्र में जच्चा बच्चा अस्पताल खोलकर मां और नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इसका नींव पत्थर रखा।

Trending Videos
मुगल रोड की तरह राजोरी को भी घाटी से जोड़ा जाएगा
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री ने कोटरंका में कोटरंका खवास रोड का नींव पत्थर भी रखा। बुद्धल को कश्मीर घाटी से जोड़ने के लिए बुद्धल शोपियां मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने की बात कहते हुए सीएम ने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार से बात चल रही है। यह रोड बनने पर पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।
बेरोजगारी को मिटाने के लिए राज्य सरकार कड़े कदम उठा रही है। बेरोजगारी को मिटाने के लिए उन्होंने स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुगल रोड की तरह राजोरी को भी घाटी से जोड़ा जाएगा। राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सभी केंद्रीय मंत्रियों को कड़े निर्देश दे रखे हैं कि वह जम्मू कश्मीर राज्य की गठबंधन सरकार की हर मांग को पूरा करें।