फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti meets to Deputy Evangelist of Britain, Dr. Evans

राजनीतिक संवाद, सुलह दृष्टिकोण की आवश्यकता: महबूबा मुफ्ती

Thu, 21 Sep 2017 11:58 PM IST
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 21 Sep 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti meets to Deputy Evangelist of Britain, Dr. Evans
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त डा. इवांस ने वीरवार को श्रीनगर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। इस दौरान महबूबा ने कहा कि राज्य में सभी हित धारकों के साथ एक राजनीतिक संवाद और सुलह दृष्टिकोण की जरूरत है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 70 वर्षों की दुश्मनी ने दोनों देशों के लोगों को को कुछ लाभ नहीं पहुंचाया है और यह दोस्ती, शांति और आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ने का समय है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे के उन्नयन, संपर्क में सुधार और लोगों के लिए सुविधाओं के एक नेटवर्क को बिछाने के लिए उठाए गए कई पहलों के बारे राजदूत को बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष कश्मीर में एक अच्छा शीतकालीन पर्यटन सत्र की तलाश कर रही है जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को पहले से ही काम करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. इवांस ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे जम्मू-कश्मीर के साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं और उनके देश ने राज्य के छात्रों के लिए कई छात्रवृत्तियां दी हैं, जिससे वे लाभ उठा सकते हैं। उप उच्चायुक्त के साथ प्रथम सचिव एलेक्स पायकेट और वरिष्ठ राजनीतिक सलाहकार (विदेशी नीति एवं सुरक्षा) ब्रिटिश उच्चायोग, नई दिल्ली दीप ज्योति बर्मन  भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed