{"_id":"59e776a34f1c1b59678b6a7d","slug":"mehbooba-mufti-meets-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः घाटी में हिंसा के बीच राजनाथ सिंह से मिलीं महबूबा मुफ्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः घाटी में हिंसा के बीच राजनाथ सिंह से मिलीं महबूबा मुफ्ती
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कश्मीर घाटी में हाल में हुई हिंसा की घटनाओं समेत कई मुद्दों पर बात की। एक अधिकारी ने बताया कि 30 मिनट तक चली बातचीत में महबूबा ने गृहमंत्री को राज्य के मौजूदा हालात और शांति बनाए रखने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राजनाथ ने महबूबा को भरोसा दिलाया है कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए उनकी सरकार को केंद्र से पूरी मदद मिलेगी। राज्य में हाल के दिनों में हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं। इनमें सुरक्षा बलों पर हमले, पीडीपी कार्यकर्ता की हत्या और उसके घर पर हमला तथा एक टीचर का गला काटना शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा, राज्य के कई इलाकों में चोटी काटने की कथित घटनाओं के कारण भी दहशत का माहौल है। बुधवार को भी पहलगाम में चोटी काटने की अफवाह के बाद भीड़ ने सुरक्षा बलों पर हमला बोल दिया। जवाब में सुरक्षा बलों की फायरिंग में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार, समझा जाता है कि दोनों नेताओं के बीच जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों की परेशानियों का पता लगाने के लिए गठित किए गए समूह पर भी बातचीत हुई। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने हाल ही में इस समूह का गठन किया है। महबूबा ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की।