फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti laid foundation stone of hostel

स्कास्ट कश्मीर में पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, हॉस्टल की आधारशिला रखी

Sun, 30 Apr 2017 05:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 30 Apr 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti laid foundation stone of hostel
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

कश्मीर में इंडो डच तकनीक से तैयार उच्च घनत्व वाले बागान का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने स्कास्ट कश्मीर में किया। इस दौरान महबूबा ने स्कास्ट कैंपस में कन्याओं के लिए बनने वाले हॉस्टल की आधारशिला रखी । इस मौके पर उन्होंने यहां बनाई गई उच्च घनत्व वाली लैब का निरीक्षण भी किया। 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों से रूबरू होते हुए उन्होंने इस तकनीक की जानकारी ली। स्कास्ट के उपकुलपति नजीर अहमद ने महबूबा के इसके बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कास्ट में 111 बड़े और छोटे रिसर्च प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। 32 नए प्रोजेक्ट भी 18.93 करोड़ की लागत से शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


चावल, मक्की, गेहूं और अन्य फसलों की 12 नई किस्मों को भी स्कास्ट ने तैयार किया। महबूबा ने वैज्ञानिकों से जोर देकर कहा कि ऐसी किस्मों को तैयार करें, जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। कम पानी और अधिक पैदावार के फार्मूले से ही किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed