जम्मू कश्मीर को संवारने के लिए आगे आएं युवा: महबूबा मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि नागरिक समाज निर्दोष लोगों के रक्त को फैलाने और सार्वजनिक धन के लूट की खतरनाक प्रवृत्ति के खिलाफ एकजुट हो, ताकि सभ्य दुनिया में कश्मीर का नाम बदनाम न हो। हमारी कौम के लिए इससे बड़ी बदकिस्मती कुछ नहीं हो सकती।
इस प्रकार की तोड़फोड़ तथा कत्लेआम पर सोचना होगा कि आखिर कौम के साथ क्या कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर आपका है। यहां की जमीन आपकी है। इसको संवारने तथा इसकी खुशहाली के लिए काम करें। यहां हो रही बर्बादी को रोकने के लिए आगे आगे आएं।
कुलगाम में कैश वैन हमला मामले में मारे गए पुलिसकर्मियों तथा जेके बैंक कर्मियों के परिवार वालों से मिलकर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। जिले के नेमा गांव का दौरा कर कर जेके बैंक कर्मी मुजफ्फ र अहमद और कांस्टेबल फारूक अहमद के परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति जताई।
शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
एएसआई बशीर अहमद के परिवार के प्रति संवदेना जताने के लिए उज्जु का दौरा किया। झाकुरा में कांस्टेबल इशफाक अहमद के घर भी गईं। उनके साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री आसिया नाकाश भी साथ थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन्होंने सार्वजनिक धन को बचाने के दौरान अपनी जान गंवाई।
इनके बलिदान को बर्बाद नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की उचित देखभाल की जाएगी और सरकार द्वारा हर सहायता प्रदान की जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के दु:ख को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कर्मियों की जनता के पैसे की रक्षा करने की जिम्मेदारी थी और उनकी हत्या खतरनाक अपराधीकरण को प्रतिबिंबित करती है।