फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba mufti emphasized to open doors on line of control

जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती बोलीं 'एलओसी के मार्ग खोलने होंगे'

Fri, 04 Aug 2017 10:32 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 04 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba mufti emphasized to open doors on line of control
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

एलओसी के सभी मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों ओर के लोगों को मिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यह बात मुजफ्फराबाद और लीपा घाटी से आए लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कही। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए शारदा पीठ खोलने पर भी बल दिया।

विज्ञापन


ब्रिटेन के एक गैर सरकारी संगठन मुस्लिम हैंडस के प्रमुख सैयद जावेद गिलानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में सईद जमीर गिलानी और सईद मुजफ्फर गिलानी इस दिन घाटी के निजी दौरे पर हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ एलओसी के मार्गों को खोलने के विचार साझा किए और कहा कि यात्रियों के लिए प्रदान की जाने वाली सुविधा के कारण विशेष रूप से दोनों ओर रह रहे विभाजित परिवारों के सदस्यों को मिलने का मौका दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने महबूबा मुफ्ती को बताया कि राज्य के दो हिस्सों के बीच यात्रा और व्यापार मार्ग खोलने से लोगों के स्तर पर अधिक संपर्क प्रदान हुआ है, जिसने अपने भावनात्मक एकीकरण को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सीबीएम, मार्ग और अन्य सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से जोड़ना उनकी सरकार का मिशन है। वह एलओसी के सभी ऐतिहासिक मार्गों को खोलने की मांग कर रही हैं, जो दोनों ओर के लोगों के बीच शांति, सह अस्तित्व राज्य को समृद्ध बना सकते हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह नई पीढ़ी को इस दिशा में आगे बढ़ाना चाहेंगी। उन्होंने कहा, ‘यदि हम एक-दूसरे के छात्रों के लिए शैक्षिक संस्थान खोलते हैं, तो यह बड़ी बात होगी। मुख्यमंत्री ने नियंत्रण रेखा के दोनों ओर युवाओं, संस्थानों और समुदायों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ शारदा पीठ केवल कश्मीरी पंडितों के लिए एक पवित्र स्थान नहीं है, बल्कि राज्य के सामूहिक लोकाचार और बहुलवादी समाज का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए इस पीठ को खोलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन और व्यापार उन्नत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed