फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti condemn attacks on troops

सीएम महबूबा और डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने जवानों की शहादत पर जताया दु:ख

Mon, 01 May 2017 10:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Mon, 01 May 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti condemn attacks on troops
Mehbooba Mufti and Nirmal Singh - फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी पार से गोलाबारी में दो सैनिकों के शहीद होने पर गहरा दुख व्यक्त किया। कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से सीमावर्ती राज्य होने के नाते दहशत का माहौल व्याप्त होता है।

विज्ञापन


शहीदों के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करे। वहीं उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी इलाके में दो सैनिकों की हत्या पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए कहा कि यह पाक सेना के बर्बर रवैये को परिलक्षित करता है। शहीदों के परिवार वालों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक अपराधीकरण की ओर इशारा : महबूबा

mehbooba mufti condemn attacks on troops
महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने पांच पुलिसकर्मियों और दो बैंक अधिकारियों के आतंकी हमले में मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है। घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना समाज के खतरनाक अपराधीकरण की ओर जाने को प्रतिबिंबित करती है।

उन्होंने श्रीनगर के खानयार क्षेत्र में रविवार को ग्रेनेड हमले में एक नागरिक की मौत पर दु:ख व्यक्त किया। कहा कि बार-बार हिंसा खतरनाक प्रभावों की चेतावनी दे रही हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी का भविष्य बनाने के लिए नागरिक समाज से इससे ऊपर उठने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed