{"_id":"59ea02bb4f1c1bcc538b8250","slug":"mehbooba-mufti-celebrated-diwali-in-orphanage","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: महबूबा मुफ्ती ने बाल आश्रम और नारी निकेतन में बच्चों संग मनाई दिवाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: महबूबा मुफ्ती ने बाल आश्रम और नारी निकेतन में बच्चों संग मनाई दिवाली
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आरएस पुरा कस्बे में बेसहारा बच्चाें संग बाल आश्रम और नारी निकेतन में दिवाली पर्व मनाया। इस दौरान एससी अडवाजरी बोर्ड के उप चेयरमैन भूषण डोगरा व आरएस पुरा विधायक डा गगन भगत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बच्चों में फल व मिठाईयां भेंट करने के साथ उनके बेहतर भविष्य के लिए कामना की। बाल आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का आग्रह किया और कहा समाज उन्हीं के साथ है जो शिक्षित है।
विज्ञापन
देश के हर एक नागरिक और समाज के ऐसे लोगों को आगे आना चाहिए, जिन्हें सहारे की जरूरत है। सरकार द्वारा समय-समय पर बनाई गई योजनाओं के अंतर्गत बाल आश्रम व नारी निकेतन जैसे संस्थानों में जरूरतमंद लोगों की सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
इस दौरान डिवीजनल कमिश्नर जम्मू , एसडीएम आरएस पुरा नरेश शर्मा, तहसीलदार आरएस पुरा सोहन राणा सहित कई विभागाें के उच्चाधिकारी और पीडीपी व भाजपा के नेता भी मौजूद थे।