{"_id":"599afd974f1c1bd74a8b48b2","slug":"mehbooba-mufti-announces-package-for-leh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम महबूबा मुफ्ती ने की लेह के लिए विकास पैकेज की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम महबूबा मुफ्ती ने की लेह के लिए विकास पैकेज की घोषणा
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ की अतिरिक्त राशि जारी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मुख्य कार्यकारी काउंसिलर डॉ सोनम दावा के नेतृत्व में एलएएचडीसी, लेह के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान यह घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अधिक सुविधाएं बनाने के लिए और विशेष रूप से बाढ़ संरक्षण में कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पैसा इस्तेमाल किया जाएगा। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टरों और पैरा मेडिकल सहित सभी खाली पदों को भरने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने लेह में महिला छात्रावास स्थापित करने की व्यवहार्यता का भी काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बौद्ध विद्वानों, स्थानीय ठेकेदारों और कर्मचारियों ने भी महबूबा से मुलाकात की। लेह पर्यटन विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पर्यटन स्थलों में रास्ते की सुविधा के लिए जल्द से जल्द विकसित करने के लिए काम शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन