{"_id":"577e55ba4f1c1bd2707fa1be","slug":"mehbooba-met-people-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुफ्ती के सपने साकार करने को सबका सहयोग चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुफ्ती के सपने साकार करने को सबका सहयोग चाहिए'
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 07 Jul 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
लोगों से मुलाकात करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की सोच को पूरा करने और मजबूत, स्थिर तथा समृद्ध शाली जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए रियासत के हर व्यक्ति का समर्थन चाहिए।
श्रीनगर स्थित सरकारी आवास फेयरव्यू में ईद की बधाई देने भारी संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करने के दौरान महबूबा ने यह बातें कहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शांति और सद्भाव लाने, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने, लोगों का दुख समाप्त करने तथा रियासत में स्थिरता और समृद्धि लाने के लिए सरकार भरपूर प्रयास कर रही है।
उन्होंने इस प्रयास में लोगों के सहयोग का भी आह्वान किया। बधाई देने पहुंचने वालों में रियासत के मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासन व पुलिस के अधिकारी, राजनीतिक कार्यकर्ता, प्रमुख नागरिक, वकील, ट्रेड, ट्रेवल व सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि शामिल रहे। महबूबा ने भी सबको ईद की बधाई दी। इस अवसर पर मुफ्ती मोहम्मद सईद के लिए विशेष प्रार्थना भी की गई।