फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba makes promt inspection in Srinagar

श्रीनगर में अचानक औचक निरीक्षण करने निकलीं जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती

Tue, 02 May 2017 06:26 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 02 May 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
mehbooba makes promt inspection in Srinagar
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने संबंधित विभागों द्वारा शहरवासियों को दी जा रहीं विभिन्न सेवाओं और इन क्षेत्रों में इन विभागों की जमीनी उपस्थिति का मौके पर जायजा लेने के लिए गत रात श्रीनगर शहर के विभिन्न इलाकों का औचक दौरा किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बिजली आपूर्ति की उपलब्धता और स्थिति, कटौती कार्यक्रम का कार्यान्वयन, स्ट्रीट लाइट के कामकाज, गलियों की सफाई, निचले इलाकों में जल निकासी की सुविधा और लोगों को उपलब्ध कराई गई अन्य नागरिक सुविधाएं की विशेष जांच की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने डल गेट, बॉलीबर्ड, निशात, हजरतबल, नगीन, काठी दरवाजा, जिंदाशाह मस्जिद, रैनावाड़ी, खन्यार, खैयाम, नवपोरा, मुन्नवराबाद, टीआरसी, लाल चौक, महाराजा बाजार, जवाहर नगर, राजबाग और सोनवर का दौरा किया। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बिजली आपूर्ति की उपलब्धता की जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

mehbooba makes promt inspection in Srinagar
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

उन्होंने देर रात शहर के इन क्षेत्रों का दो घंटे के निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, जल निकासी और सड़क प्रकाश व्यवस्था की स्थिति की भी जांच की। इसके बाद उन्होेंने शहर प्रशासन से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने कुछ क्षेत्रों में खराब नागरिक सुविधाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट के गैर-कार्यान्वयन के बारे में भी नाराजगी व्यक्त की।

महबूबा ने अधिकारियों से कहा कि भविष्य में वे शहर और अन्य शहरी क्षेत्रों विशेषकर उन क्षेत्रों से जहां वह सार्वजनिक सेवाओं की गैर-वितरण की शिकायतों को प्राप्त हो रही है, ऐसे औचक दौरे करें। इस मौके पर मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर एसजेएम जिलानी, उपायुक्त श्रीनगर डा फारूख अहमद लोन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed