फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba and azad in India's most powerful persons list

TS ठाकुर, महबूबा, आजाद सौ सबसे शक्तिशाली भारतीयों में

Sat, 27 Feb 2016 10:56 AM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
mehbooba and azad in India's most powerful persons list

देश की सबसे शक्तिशाली 100 शख्सियतों में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर 11वें, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती 14वें और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद 28वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन


दिल्ली से प्रकाशित एक अंग्रेजी दैनिक की ओर से जारी वर्ष 2016 के 100 सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में यह नतीजा निकाला गया। इसके मुताबिक महबूबा देश की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन


सोनिया गांधी, सुषमा स्वराज और स्मृति ईरानी ही उनसे आगे हैं। जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बसपा प्रमुख मायावती और प्रियंका गांधी उनसे पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प‌िता की व‌िरासत को आगे लेकर बढ़ी महबूबा

mehbooba and azad in India's most powerful persons list

अखबार के अनुसार महबूबा ने पार्टी को गढ़ने तथा आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसकी वजह से पीडीपी वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है।

पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद उन्होंने रियासत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने में जल्दबाजी नहीं दिखाई जबकि उनके ऊपर कई जगहों से इसके लिए दबाव पड़ रहा था।

वे गठजोड़ के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं तथा केंद्र सरकार के साथ राज्य की बेहतरी के लिए बातचीत कर दबाव बनाए हुए हैं। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नंबर पर हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पांचवें स्थान पर।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आठवें, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नौवें तथा राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद 28वें नंबर पर हैं। सूची में आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा ग्रुप के चेयरमैन सायरस पी मिस्त्री, महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, भारती इंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख तथा कलाकार आमिर खान के भी नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed