फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

बैक टू विलेज-4 में विकास कार्यों के लिए नहीं होगी फंड की कमी

विज्ञापन
meeting
बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक दिवस पर बैठे अधिकारी और लोग
बाड़ी ब्राह्मणा। खंड विकास कार्यालय में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम विनय शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि बैक टू विलेज-4 में विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होगी। इसमें बताए जाने वाले कार्यों का प्रमुखता से निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में सरपंच और पंचों ने अपनी पंचायत के मुद्दों को एसडीएम के समक्ष रखा। कहा कि जो भी अधूरे काम पड़े हैं, उनको तत्काल पूरा किया जाए। ब्लाक दिवस में बिजली, पानी, राशन और अन्य ऐसे मुद्दे जो रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं, उनके बारे में आए अधिकारियों को बताया गया। पंचायत पल्ली के नुमाइंदों ने बताया कि उनका राशन का रखरखाव टीएसओ विजयपुर के अंतर्गत आता है, उसे बदलकर बाड़ी ब्राह्मणा टीएसओ के सुपुर्द कर देना चाहिए। इस पर संबंधित अधिकारी को फोन मिलाया गया और तत्काल उसे हल करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

अपर कार्थोली के सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क ने सीएफसी के रुके काम को बहाल करने के लिए कहा, अधिकारियों ने जल्द ही संबंधित एजेंसी से बात करने को कहा। लोअर कार्थोली के सरपंच अंग्रेज सिंह ने कहा कि उनकी पंचायत में पंचायतघर नहीं है। इसके लिए जगह चिह्नित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि बैक टू विलेज-4 को लेकर सरकार द्वारा चंद दिनों में ही मुहिम शुरू कर दी जाएगी। आप अपनी पंचायत में लोगों को बताएं कि सरकार द्वारा जितनी भी स्कीम उपलब्ध कराई गई है क्या वह उनका फायदा ले रहे हैं, या नहीं। जो भी इन स्कीम से वंचित हैं उनको जोड़िए।

-----
ब्लॉक दिवस पर लोगों के मुद्दों को सुना गया। उनका हल करने के लिए भी कहा गया। इसके अलावा बैक टू विलेज-4 को लेकर लोगों को बताया गया इसमें लोगों और विभिन्न विभाग के अधिकारियों के समक्ष सीधा संवाद किया जाएगा।
-दीक्षा बंबा, तहसीलदार, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed