{"_id":"635051ece6288c755b555756","slug":"meeting-samba-news-jmu2705909152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा में लोगों ने की अधिकारियों की खिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभा में लोगों ने की अधिकारियों की खिंचाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा/ घगवाल। राजपुरा के मदून पंचायत के पलूरा में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें राजपुरा ब्लॉक की पंचायतों से आए पंच व सरपंच को पेश आ रही परेशानियों को सुना।
इस अवसर पर योजना विभाग के सचिव राघव लंगर मुख्य अतिथि रहे। वहीं विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए गए, जिनका मुख्य अतिथि ने निरीक्षण किया। राजपुरा के सरपंच सुरेश शर्मा ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में काम नहीं हो रहे हैं। पंचायत सनूरा के सरपंच दवेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग ने सरकारी भूमि की किस्म बदल कर भूमाफिया को बेच दी है। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मावा के सामाजिक कार्यकर्ता जनकार चौधरी, शारदा देवी, शीला देवी ने कहा कि उनकी कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया था, लेकिन एक व्यक्ति ने उसे बंद कर दिया है। सारा गंदा पानी गलियों में जमा रहता है और घरों में पहुंच रहा है। इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बना है। इस बाबत उपायुक्त अनुराधा गुप्ता को मौके पर ले जाकर भी बताया गया। उन्होंने आश्वासन दिलाया था, लेकिन आज तक नाले की निकासी के बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया।
मदून पंचायत के पंच गुलशन कुमार ने कहा कि उनके गांव के मिडिल स्कूल में गणित का कोई शिक्षक नहीं है। कोई बात ही नहीं सुन रहा है। सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों व अध्यापकों के बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। उन्हें स्कूल की फिक्र ही नहीं है। कुल मिलाकर लोगों ने सरकारी विभागों के अधिकारियों के खिलाफ ही मुख्य अतिथि को बताया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, सीपीओ सुखलीन कौर, एसडीएम रमकेश शर्मा, डीडीसी आशा रानी, बीडीसी, राधा कृष्ण, सरपंच रामधन, भाजपा नेत्री गीता भगत, कृषि अधिकारी विजय चौधरी, पशु पालन विभाग के डॉ. राहुल देव, एआरटीओ रेहाना तबस्सुम के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित थे।