फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

पुलिस पब्लिक बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर किया विचार

विज्ञापन
meeting
सांबा। आम जनता और पुलिस के बीच की खाई कम करने के साथ-साथ पुलिस-जन संपर्क को मजबूत करने के लिए बुधवार को एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने सांबा थाने में पुलिस पब्लिक बैठक की। इसमें नगर समिति के अध्यक्ष, व्यापार मंडल, पार्षद, सरपंचों, पंचों और अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की जनता की समस्याओं पर चर्चा, परिचित होना और लोगों में यह भावना विकसित करना कि पुलिस उनके वास्तविक मुद्दों को लेकर चिंतित है। बैठक में एसएसपी ने प्रतिभागियों को सामाजिक अपराध के खिलाफ लड़ाई के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता और कानून का पालन करने वालों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का आश्वासन दिया। एसएसपी ने कहा कि नशा फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नियम के तहत सख्ती से निपटा जाएगा। एसएसपी ने आगे प्रतिभागियों से समाज से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे को खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग करने और सहायता करने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक मेें एसएसपी ने प्रतिभागियों द्वारा उठाई समस्याओं, मुद्दों को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी वास्तविक समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित विभाग के साथ उठाया जाएगा। बैठक के समापन पर एसएसपी ने पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारियों, आईसी पीपी के साथ अपराध समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed