फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

ब्लाक दिवस में समस्याओं का हुआ निपटारा

विज्ञापन
meeting
बिश्नाह। बिश्नाह प्रशासन की तरफ से बुधवार को जन अभियान ब्लॉक दिवस मनाया गया। जिसमें चार ब्लाकों के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बिश्नाह वीडियो ब्लॉक में बैठकर कर जनता की परेशानी सुनी। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने सरपंचों व पंचों के सामने अपनी समस्याओं को रखा। अधिकारियों ने समस्याओं को सुनने के बाद कई मौके पर ही निपटाए। इस मौके पर डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने खुद हर विभाग के टेबल पर जाकर जांच की व लोगों से बात की। डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि जन अभियान ब्लॉक दिवस में हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं और अपनी परेशानियां बता रहे हैं। इस मौके पर बिजली विभाग, सड़क-भवन निर्माण ब्लॉक, सोशल वेलफेयर विभाग, तहसील वेलफेयर विभाग सहित जो भी विभाग हैं। सभी के अधिकारी व कर्मचारी रहे। लोगों ने अपनी परेशानी बताई। जिसका निपटारा करने का प्रयास किया गया। इस दौरान हर तरह की परेशानियां आईं। जिसमें बिजली के क्षेत्र में सुधार, सड़क के मुद्दे उठे। कई जगह पर धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों का भी मुद्दा उठाया गया। वहीं खोजीपुर पंचायत के सरपंच ने कहा कि हमारे क्षेत्र की सड़के खस्ताहाल हैं। उस पर जल्द काम शुरू किया जाए। कहा कि बहुत से लोगों को फसल खराब होने के पैसे नहीं मिली हैं। ब्लॉक दिवस के उपलक्ष्य में बिशनाह ब्लॉक कार्यालय में स्टालों का निरीक्षण, केवाईसी कार्ड जारी कर किए गए। डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, एसडीएम साउथ अभिषेक आदि रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस कार्यक्रम कम दिखे फरियादी
विश्नाह। ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय में बुधवार को ब्लॉक दिवस के अवसर पर सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं। मगर लोगों को ब्लॉक दिवस की जानकारी न होने के कारण अधिकारी खाली हाथ बैठे रहे। मुख्य अतिथि बीडीसी चेयरमैन भारत भूषण कार्यक्रम में आए, तब कुछ लोग दिखे। बाद में फिर से स्टाल खाली दिखे। वहीं विश्नाह विकास मंच के प्रधान सुनील भाटिया ने कहा कि लोगों को इस ब्लॉक दिवस के प्रति कोई भी जागरुकता नहीं थी। आनन-फानन में इस तरह के कार्यक्रमों से प्रशासन जनता की मुश्किलें कम करने के बजाए बढ़ाए जा रहा है। वहीं स्थानीय सरपंच व पंच भी इस कार्यक्रम से खफा दिखे। सरपंचों व पंचों ने बताया कि रात नौ बजे उन्हें इस कार्यक्रम की सूचना दी गई थी। जिसके कारण वे लोगों को सूचित नहीं कर पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक दिवस में सुनीं समस्याएं
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम अनिल कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। वहीं मौजूद सरपंचों, पंचों के अलावा आम लोगों की जन समस्याओं को सुना गया। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया शिविर में लोगों की समस्या का समाधान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed