{"_id":"610050118ebc3e09107ed0f3","slug":"meeting-rspura-news-jmu2403548135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ की बढ़ोतरी के खिलाफ पुलिस उठाए कारगर कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थ की बढ़ोतरी के खिलाफ पुलिस उठाए कारगर कदम
पुलिस पब्लिक मीट के दोरान स्थानीय लोग विचार रखते हुए व मौजूद ग्रामीण
Link Copied
मीरां साहिब। गांव कृष्णा नगर में मंगलवार को पुलिस पब्लिक मीट आयोजित हुई। इसमें एसपी हेडक्वार्टर रमनीष गुप्ता मुख्य अतिथि और एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान व एजाज मिर्जा विशेष अतिथि रहे। मीट के दौरान समाज में नशीले पदार्थ की हो रही बढ़ोतरी के चलते युवा वर्ग के जान गंवाने पर चिंता व्यक्त की गई। कहा गया कि इस असामाजिक बुराई को दूर करने के लिए पुलिस को कारगर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
एसपी हेडक्वार्टर रमनीष गुप्ता ने कहा कि नशाखोरी को तब तक दूर नहीं किया जा सकता, जब तक लोग पुलिस को सहयोग नहीं करते। पुलिस अपनी ओर से कार्य कर रही है। लोगों को भी चाहिए कि वह क्षेत्र में नशीले पदार्थ का धंधा करने वालों के बारे में जानकारी दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्व के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। क्षेत्र के लोगों को बिजली पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं में अगर कोई परेशानी आती है तो वह इसके बारे में पुलिस द्वारा जारी किए गए मोबाइल नंबर पर जानकारी मुहैया कराएं, ताकि पुलिस इसका समाधान कर सके। इस दौरान थाना प्रभारी सुलतान मिर्जा, आईटीबीपी के सेवानिवृत्त कमांडेंट मदन लाल डोगरा, सेवानिवृत्त हेडमास्टर प्रमोद कुमार, समाज सेवक कुंदन लाल शर्मा, मानव अधिकार हनन कार्यकर्ताओं ओम प्रकाश खजूरिया, जितेंद्र भगत, चंद्र प्रकाश मोनू, दीपक शर्मा, पंच पीपी सिंह कई पंचायतों के पंच सरपंच सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।