{"_id":"5a1c5b594f1c1bc5758b58bd","slug":"meeting-preparations-for-eid-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलाद की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलाद की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-मिलाद की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीसी राजोरी डा शाहिद इकबाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एएसपी युगल मनहास, एडीडीसी एएस चिब सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान डीसी ने नपा के ईओ को ईदगाह के अलावा निकाले जाने वाले जुलूस के रास्ते में साफ सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं नपा को शहर के विभिन्न स्थानों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
बिजली विभाग के एक्सईएन को निर्देश देते हुए कहा गया कि वह अघोषित बिजली को संभव बनाएं तथा ईदगाह मैदान में एक जैनसेट लगवाएं। पीएचई विभाग के एक्सईएन को ईदगाह मैदान में पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ शहर में पेयजल सप्लाई को सुचारु बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सीएमओ को ईदगाह मैदान में एक क्रिटिकल एंबुलेंस उपलब्ध करवाने के साथ जुलूस के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। ओकाफ प्रशासन को निर्देश दिए गए कि वह शमियाने प्रदान करने के साथ अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाए।
जिला पुलिस को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि फूलप्रूफ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाचने चाहिए। फूड सप्लाई एवं अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वह बाजार में खाने पीने की वस्तुओं को जांच करें व इस बात को सुनिश्चित करें कि हर वस्तु सही दामों पर ही बेची जाए व ताजा सामान लोगों को मुहैया करवाया जाए।