फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Meeting of Rajput Bhau community on 28th

Jammu News: राजपूत भाऊ बिरादरी की मेल 28 को

Wed, 27 Nov 2024 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 27 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Rajput Bhau community on 28th
मेल के संबंध में जानकारी देते नरेंद्र सिंह भाऊ - फोटो : मेल के संबंध में जानकारी देते नरेंद्र सिंह भाऊ
ज्यौड़ियां। बाबा अच्चो देवस्थान खोआडा (कलीठ) पर 28 नवंबर को लगने वाली ऑल इंडिया राजपूत भाऊ बिरादरी की मेल की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ की तरफ से जायजा लिया गया। इस दौरान बिरादरी के युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन


बता दें कि इस मेल में बड़ी संख्या में भाऊ बिरादरी के लोगों के साथ साथ अन्य बिरादरियों के लोग भी भग लेते हैं। नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि बुधवार से ही मेल का कार्यक्रम शुरु किया जा रहा है। इसमें 27 नवंबर की दोपहर एक से लेकर शाम चार बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। आचार्य सूरज शास्त्री अपने प्रवचनों से संगत को निहाल करेंगे। सत्संग के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


28 नवंबर को सुबह पांच बजे से मेल का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसमें पंडितों की तरफ से हवन करवाया जाएगा। दोपहर 12 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिरादरी के दसवीं तथा 10+2 कक्षा के परीक्षा परिणामों में 85% या अधिक अंक प्राप्त करने वालों को और अच्छे पदों पर पहुंचे लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डोगरा कल्चर को बिरादरी हर मेल में प्रोत्साहित करती है। इसके तहत इस बार कलाकार सरस भारती भजन गाएंगी। इसके अलावा बाहरी राज्यों से या बाहरी जिलों से आने वाले लोगों के लिए बाबा अच्चो देवस्थान खोआडा पर ठहरने, खाने पीने के बंदोबस्त किए गए हैं। एक दिन पहले भी आना चाहें तो आ सकते हैं। बच्चों के लिए भी मनोरंजन के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed