फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Meeting of BJP

Jammu News: महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक भागीदारी दें कार्यकर्ता

विज्ञापन
Meeting of BJP
अखनूर में भाजपा ने की मासिक बैठक, महासंपर्क अभियान की रूपरेखा पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व मंत्री बाली भगत, प्रभारी बृजेश्वर सिंह राणा और महासचिव विबोध गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। महासचिव ने बताया कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए एक महीने का महासंपर्क अभियान शुरू करेगी। इसे सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी कार्यकर्ता अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें।
पूर्व मंत्री ने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए जरूरी बूथों की मजबूती के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रभारी शिव देव सिंह ने कहा कि पार्टी की यह कवायद आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर है। इसलिए, सभी से आग्रह है कि भविष्य के लिए खुद को तैयार करें। जिला अध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया। कहा कि भाजपा सरकार देश और जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है, और हर जगह विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने अंत में कहा कि भविष्य में प्रदेश बीजेपी निश्चित रूप से आगामी चुनावों में आम जनता तक पहुंचने और उनकी वास्तविक शिकायतों का निवारण करने के लिए 50 प्लस का लक्ष्य हासिल करेगी। बैठक में डीडीसी सूरज सिंह, पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल, डीडीसी सदस्य भूषण बरल व शारदा भाऊ, बीडीसी नेहा राजपूत, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed