अमरनाथ यात्रा की तारीख पर फैसला आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को नई दिल्ली में प्रस्तावित श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में इस साल आयोजित होने वाली यात्रा की तिथि और अवधि का निर्णय लिया जा सकता है।
बैठक की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा करेंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में यात्रा से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
पंजीकरण शुरू करने की तिथि सहित हेलीकॉप्टर सेवाओं और यात्रियों की सुविधा पर भी फैसले होंगे। इसके साथ ही बैठक में हेलीकॉप्टर से आने वाले श्रद्धालुओं के अतिरिक्त पैदल जाने वाले कितने श्रद्धालुओं को प्रतिदिन दर्शन की अनुमति दी जाएगी, इस पर भी फैसला होगा।
बैठक में हो सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 29वीं बोर्ड बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं, जिसमें श्री श्री रविशंकर कमेटी की यात्रा के बारे में सिफारिशों का भी संज्ञान लिया जाएगा।
बैठक में बोर्ड के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि साल 2015 में श्री अमरनाथ यात्रा दो जुलाई को पुरुषोत्तम पूर्णिमा को शुरू हुई थी।
59 दिन की यह यात्रा 29 अगस्त श्रावण पूर्णिमा तक चली थी। साल 2015 में 3 लाख 52 हजार 711 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।