फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

चौपाल में सुनीं समस्याएं, डोमिसाइल प्रमाणपत्र वितरित किए

विज्ञापन
meeting
ज्यौड़ियां। खौड़ की तहसील परगवाल की पंचायत सरवाल के वार्ड-आठ और नौ में सोमवार को तहसीलदार की तरफ से चौपाल लगाई गई। इसमें लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर 100 के करीब लोगों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र भी जारी किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर नायब सरपंच अनिल कुमार गुप्ता और पंच शकारों देवी ने बताया कि उनको अपनी तहसील मुख्यालय में दरिया चिनाब को पार कर लगभग 10 किलोमीटर तक का पैदल सफर करना पड़ता है। लोगों की परेशानियों को समझते हुए तहसीलदार अजैज अहमद से निवेदन कर चौपाल का आयोजन कराया है ताकि लोग अपनी समस्याएं तहसीलदार को बता सकें। नायब सरपंच अनिल कुमार ने तहसीलदार को बताया कि हमारी गेहूं तथा सरसों की फसल को आवारा पशु बरबाद कर रहे हैं। किसान दिन-रात फसल की रखवाली कर रहे हैं। इसलिए हमारी फसल को बचाने के लिए कोई योजना बनाई जाए। दरिया चिनाब से हो रहे भू-कटाव की रोकथाम को लेकर भी उचित कदम उठाए जाएं। लोगों ने बिजली, पानी तथा सड़क संबंधी कई समस्याएं भी बताईं।
विज्ञापन

लोगों की परेशानियों को सुनने के बाद तहसीलदार अजैज अहमद ने आश्वासन दिया कि चौपाल में रखी समस्याओं को नोट कर लिया है। इनके समाधान के लिए उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। तहसीलदार की तरफ से 100 लोगों को डोमिसाइल प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed