फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

पुरमंडल की 6 पंचायतों के सरपंचों ने किया बायकाट

विज्ञापन
meeting
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल की पंचायत खड़ा मदाना में बुधवार को जन अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में इक्का-दुक्का सरपंच और पंच ही कार्यक्रम में पहुंचे थे। इतनी देर में पंचायत पुरमंडल और पंचायत देओन के सरपंच आ गए। उन्होंने नोडल अधिकारी से बात शुरू कर दी। कहा कि अगर उनकी पंचायत क्षेत्र में उनकी मर्जी के खिलाफ ही लोगों की समस्याएं सुननी हैं तो वह खुद ही काम करें। पंचों और सरपंचों का उस पंचायत में कोई काम नहीं रह जाता।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी से कहा कि आपने पंचायत पुरमंडल की वार्ड-8 में अकेले ही दौरा किया और लोगों की समस्याओं को लिखना शुरू कर दीं, जिसके लिए पंच और सरपंच को साथ लेना जरूरी नहीं समझा। इस कारण वह काफी आहत हैं। वह इस जन अभियान का बायकाट करते हैं। दो पंचायतों के सरपंचों ने भी जन अभियान का बायकाट कर दिया। अधिकारियों पर मनमर्जी के आरोप लगाए। पंचायत खड़ा मदाना में 6 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने बायकाट कर दिया।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पुरमंडल के सरपंच जोगिंदर शर्मा ने कहा कि नोडल अधिकारी नरेश कुमार शर्मा मंगलवार को पंचायत के वार्ड-आठ में आकर खुद ही लोगों की समस्याएं सुनने लगे और उसके बारे में उन्हें बताया भी नहीं, जिससे हम काफी आहत हैं। पंचायत कटवालता की सरपंच सपना सपोलिया ने कहा कि अधिकारी अपनी मनमर्जी के मुताबिक काम किए जा रहे हैं, जिसमें वह पंच और सरपंचों को साथ में लेना ठीक नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसीडी सिद्धार्थ विमल, बीडीओ पुरमंडल मीनाक्षी जसरोटिया और स्थानीय विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-----
जन अभियान कार्यक्रम में पंच और सरपंच पहुंचे थे। उनकी समस्याओं को लेकर कार्यक्रम में बात भी हुई। पहले नोडल अधिकारी का कोरोना पॉजिटिव आ जाने के कारण पंचायतों के प्रतिनिधि भी कम ही पहुंचे थे।
-मीनाक्षी जसरोटिया, बीडीओ, पुरमंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed