फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

मजदूरी की दिहाड़ी तय करने पर जोर

विज्ञापन
meeting
मजदूरों और मिस्त्रीयों की दहाडी निर्धारित करने की मांग करते
विजयपुर। नगरपालिका अध्यक्ष दीपक कुमार ने क्षेत्र में रह रहे दिहाड़ीदार मजदूरों की दिहाड़ी तय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण बहुत सारे मजदूर अपने-अपने घरों को चले गए हैं, लेकिन जो मजदूर विजयपुर में ही रहते हैं वो अपनी मर्जी के पैसे ले रहे हैं। इससे काम कराने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वह मंगलवार को प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मांग करते हुए कहा कि मजदूरों की दिहाड़ी तय की जाए ताकि लोगों को काम कराने में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि जो मजदूर तीन सौ रुपये दिहाड़ी लेता था, अब वह पांच सौ रुपये ले रहा है। जो मित्री पांच सौ लेता था अब सात सौ रुपये ले रहा है। इस कारण गरीबों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रेसवार्ता में उप चेयरमैन नीलम कुमारी, पार्षद राजन शर्मा, बचन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-----------------
मजदूर वर्ग की हो रही अनदेखी दूर करे केंद्र सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। जम्मू-कश्मीर आल इंडिया किसान सभा के प्रधान किशोर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के चलते उनकी अनदेखी हो रही है। उन्होंने इसे दूर करने की मांग की। मीरां साहिब स्थित शहीद भगत सिंह कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर तख्तियां लेकर रोष जताया। कहा कि मजदूर वर्ग को छह माह तक 7500 रुपये प्रति माह मुहैया कराए जाएं। उन्हें हर माह 10 किलो अनाज मुहैया कराया जाए। मजदूरों से 12 घंटे कार्य लिया जा रहा है इसके लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियां हैै। इस दौरान मनदेव सिंह, बाबा राम, तिलक राज जम्मू कश्मीर ऑल इंडिया किसान सभा के अन्य सदस्या भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed