फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

जम्मू में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
meeting
जम्मू। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (सीसीआई) जम्मू ने मंडलायुक्त रमेश कुमार से जम्मू क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने और रोजगार के साधन पैदा करने के लिए पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

चैंबर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने मंडलायुक्त से मुलाकात में व्यापार और अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। गुप्ता ने कहा कि कटड़ा तक सीधी ट्रेन पहुंचने से जम्मू के कारोबार पर असर पड़ा है। सरकार को पठानकोट शहर की तरह जम्मू शहर का कारोबार चौपट होने से बचाने के लिए उचित उपाय करने चाहिए। पर्यटक सीधे कटड़ा और कश्मीर के लिए जा रहे हैं, जिसमें उन्हें जम्मू रोका जाए। जम्मू की शानदार प्राकृतिक सुंदरता का उपयोग करके पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। वर्ष 2023 तक कश्मीर को रेल मार्ग से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है और इसका असर भी जम्मू के व्यापार पर दिखेगा। इससे जम्मू रुकने के रास्ते बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार को व्यापारियों की सुविधा के लिए व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना चाहिए। इसमें व्यापार नीति को आसान बनाया जाना चाहिए। स्मार्ट सिटी पहल के तहत परियोजनाओं में तेजी लाई जाए। इसमें गुणवत्तापूर्ण कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए उचित निगरानी सुनिश्चित बनाई जाए। बाहु किले से हर की पोड़ी मंदिर तक सड़क पर जल्द तारकोल डाला जाए। इस सड़क की खस्ताहालत से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंडलायुक्त ने भरोसा दिलाया कि सभी जायज मांगों पर शीघ्र उचित कदम उठाए जाएंगे। जम्मू में व्यापार को बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed