{"_id":"6259d9523ab08f63aa26fe84","slug":"meeting-jammu-city-news-jmu257882969","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसाद योजना के तहत होगा उत्तर वाहिनी, पुरमंडल धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार: एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसाद योजना के तहत होगा उत्तर वाहिनी, पुरमंडल धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार: एलजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रसाद योजना के तहत पुरमंडल और उत्तर वाहिनी धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह जानकारी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर छोटी काशी के नाम विख्यात पुरमंडल और उत्तर वाहिनी के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक और धार्मिक तौर पर पुरमंडल और उत्तर वाहिनी धार्मिक स्थलों का जम्मू संभाग के लिए बड़ा महत्व है। श्री माता वैष्णो देवी के वास्तविक मार्ग की बहाली के साथ-साथ पुरमंडल व उत्तर वाहिनी का विकास होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवसथा भी मजबूत होगी।
उपराज्यपाल ने कहा कि धार्मिक पर्यटन सर्किट के तहत श्रीमाता वैष्णो देवी, पुरमंडल उत्तर वाहिनी, मानसर और सरूईंसर और शिवखोड़ी को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रसाद योजना के तहत पुरमंडल और उत्तर वाहिनी का जीर्णोद्धार किया जाएगा।