{"_id":"60e9c14b8ebc3e30e8672498","slug":"meeting-jammu-city-news-jmu2391510180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या का जल्द करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या का जल्द करें अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या का जल्द करें अधिकारी
प्रमुख सचिव ने बिजली घरों का दौरा कर काम का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली अधिकारी 33 और 11 केवी स्तर पर ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या का शीघ्र निवारण करे। यह निर्देश कारपोरेशन के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानी पेश नहीं आनी चाहिए। समस्या का स्थाई हल किया जाए। इस दौरान उन्होंने बिजली घरों का दौरा किया और सुविधाओं का जायजा लिया। दौरे का उद्देश्य बुनियादी ढांचे की स्थिति का निरीक्षण करना, खामियों की पहचान करना और जम्मू को उचित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना था। इस दौरान उनके साथ जम्मू पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष जगमोहन शर्मा, जम्मू पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी गुरमीत सिंह और अन्य मौजूद रहे।
कंसल ने गजनसू, मढ़, पुरखू और बरनई सहित विभिन्न रिसीविंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। रिसीवर, ट्रांसफॉर्मर की स्थिति और स्टेशनों के समग्र रखरखाव का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आइसोलेटर्स, ट्रांसफॉर्मर ब्रेकर, स्पेयर पावर केबल और एलए के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने विभिन्न फीडरों पर ओवरलोडिंग पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने इस तथ्य का विशेष रूप से संज्ञान लिया कि ट्रांसफार्मर ब्रेकर नहीं लगाए गए। उन्होंने आर एंड एम को तुरंत इस पर काम करने को कहा। पुरखू स्टेशन में कंसल ने निर्देश दिया कि सभी अनुरक्षण अनुसूचियों विशेष रूप से निवारक अनुरक्षण का कड़ाई से पालन किया जाए ताकि संभावित समस्याओं की पहचान की जा सके और उन्हें कोई नुकसान होने से पहले ठीक किया जा सके।
विज्ञापन
जनता की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि कनाचक में रिसीविंग स्टेशन को एक सप्ताह के समय में सकारात्मक रूप से चालू किया जाए और कार्य को पूरा करने में ढिलाई के लिए निष्पादन एजेंसी से पूछा जाए। रोहित कंसल ने नव संवर्धित बार्न ग्रिड स्टेशन का भी दौरा किया जो जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा और नहर ग्रिड स्टेशन पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने श्रमिकों के साथ-साथ उपकरणों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपायों की सख्त पालन के अलावा उचित रखरखाव और सफाई पर जोर दिया। एसओपी के अनुसार ही बिजली कट लगाए जाए। इसी समय पर जानकारी दी जाए। बिना एसओपी की पालना के कट न लगाए जाए।