फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक रही हंगामेदार

विज्ञापन
meeting
पार्षद और मेयर के बीच होती धक्का मुक्की।
जम्मू। नगर निगम के जनरल हाउस में सत्तासीन भाजपा और विपक्ष के पार्षदों में तीखी नोकझोंक हाथापाई तक पहुंच गई। एक पार्षद विरोध में सिर मुंडवाने के लिए नाई साथ लेकर आए थे। इस पर विरोध शुरू हुआ तो एक अन्य पार्षद ने मेयर के साथ ही धक्का मुक्की कर दी। देखते ही देखते मामला इतना गरमाया कि दो घंटे के लिए हाउस की कार्यवाही को ही स्थगित करना पड़ा। बाद में विपक्ष के नेता ने माफी मांग कर कार्यवाही शुरू करवाई। हालांकि दिन भर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक शुरू होने पर जैसे ही मेयर उपलब्धियां गिनाकर बैठे तो वार्ड नंबर 51 के पार्षद राजकुमार ने कहा कि वह हवाई दावों के खिलाफ सदन में ही सिर मुंडवाएंगे। वे नाई को भी साथ लाए थे। मेयर पार्षद राजकुमार के पास पहुंचे और समझाने लगे तो इसी दौरान वार्ड 2 के पार्षद ने जगदीश ने मेयर को धक्का दे दिया। विरोध जता रहे निर्दलीय पार्षदाें में शामिल गौरव चोपड़ा, अमित कुमार, रीतु, अनु बाली ने कहा कि सदन में घोषणाएं होती हैं लेकिन धरातल पर कहीं नजर नहीं आतीं। इस पर भाजपा पार्षद भड़क गए और जमकर विरोध शुरू कर दिया। मेयर ने धक्का देने वाले पार्षद को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। सुबह ग्यारह से 11.20 बजे तक चले हंगामे के बाद सदन को दोपहर एक बजे शुरू किया गया। विपक्ष के नेता द्वारिका नाथ चौधरी ने विरोध जता रहे पार्षदाें की ओर से माफी मांगी जिससे मामला शांत हुआ। एक बजे के बाद से बहाल हुई कार्यवाही आरोप प्रत्यारोप के साथ शाम 7.05 बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed