फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting,help,jammu news

सभी शाखाओं में डोगरा सहायता केंद्र मुहैया करवाएगा वैक्सीन

विज्ञापन
meeting,help,jammu news
जम्मू। डोगरा सहायता केंद्र जम्मू-कश्मीर में स्थापित की गई केंद्र की सभी शाखाओं में कोविड वैक्सीन मुहैया करवाएगा। इसके साथ मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित किए जाएंगे। कोरोना से निपटने के लिए डोगरा सहायता केंद्र ने प्रदेश की प्रत्येक शाखा में हेल्प डेस्ट स्थापित किए हैं। इनमें दूरदराज इलाकों के जरूरतमंद लोगों की मदद दी जाएगी। यह फैसला वीरवार को जम्मू में हुई बैठक में लिया गया। डेस्क इंचार्ज गंभीर सिंह देव ने बताया कि टीकाकरण के लिए लोग रोजाना कोविड केंद्रों में भटक रहे हैं, लेकिन वैक्सीन नहीं मिल पा रही। इस परेशानी के मद्देनजर डोगरा मंच ने सभी शाखाओं में टीकाकरण मुहैया करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए लोगों को भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। बताया कि तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। हालांकि सरकार ने पंचायत स्तर पर कोविड केयर सेंटर स्थापित किए हैं। इसी तरह डोगरा सहायता केंद्र भी ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर आदि सुविधा मरीजों को उपलब्ध करवाएगा। मौके पर महरबान सिंह, राहुल सिंह, सोहन सिंह, पवन शर्मा, रंजीत, शुभम, करण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed