फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting,development,jammu news

फ्लाइट सेफ्टी के लिए समन्वय बनाकर काम करें अधिकारी

विज्ञापन
meeting,development,jammu news
जम्मू। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने शुक्रवार को एयरफील्ड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में फ्लाइट सेफ्टी के लिए एयरफोर्स और एयरपोर्ट अथॉरिटी समेत संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन जम्मू में हुई बैठक में जम्मू संभाग में वर्तमान उड्डयन परिदृश्य पर जारी परियोजनाओं के दर्जे पर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर से फ्लाइट सेफ्टी पर विशेष तौर पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट गांव रख रायपुर बेलीचराना, नए ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट कोट भलवाल और बंदुरख में लगाए जा रहे हैं। लंडोई चोई नाला के कुछ हिस्से को भी कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में सेना व नागरिक विभागों में स्वस्थ समन्वय बनाकर फ्लाइट सेफ्टी का लक्ष्य पूरा करने पर सहमती जताई गई। बैठक में जिला उपायुक्त के अलावा एयरपोर्ट निदेशक, जम्मू नगर निगम के अधिकारी, यूईईडी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया, वन और वन्य जीव विभाग, स्वास्थ्य सेवा, सिंचाई विभाग और वायु सेना व अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed