फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

केंद्रीय योजनाओं का सरपंच उठाएं लाभ

विज्ञापन
meeting
बिलाबर। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के हाल में सरपंचों के क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डीसी डा. राघव लंगर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपजिले के छह ब्लॉकों की पंचायतों ने हिस्सा लिया और योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। डीसी ने पंचायतों में आ रही समस्याओं को जाना और कामकाज के बारे में सरपंचों को जानकारी प्राप्त की। वहीं, पंचायतों के विकास के लिए शुरू की गई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उनका लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में बिलावर, ब्लॉक बग्गन, लोहाई मल्हार, मांडली, डुगैन, नगरोटा से आए सरपंचों ने समस्याओं से अवगत करवाया। इसमें उपजिला बिलावर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, पल्लन पंचायत में पंचायत घर की इमारत न होना, नए राशनकार्ड न बनना, कई प्राथमिक उपचार केंद्रों में डॉक्टरों व दवाईयों की कमी, किसान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि उपलब्ध न होना, मनरेगा कार्यो का भुगतान न होने सहित कई अन्य समस्याओं के बारे में अवगत करवा कर निदान की मांग की।
विज्ञापन

डीसी ने सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास में योजनाओं को लागू करने में ग्राम सभाओं की अहम भूमिका रहती है। सरकार ने पंचायतों के विकास के लिए करोड़ों रुपए का फंड जारी किया है। सरपंचों को विकास कार्यों का एस्टिमेट तैयार कर संबंधित विभाग को सौंपने के लिए कहा, ताकि गति मिल सके। इस मौके पर स्वास्थ्य, राजस्व, हॉर्टिकल्चर, फ्लोरीकल्चर, फिशरीज और अन्य कई विभागों द्वारा स्टाल भी लगाए गए जिनका जिला उपायुक्त ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर एडीसी बिलावर जोगिंदर सिंह राय सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई शिष्टमंडलों ने समस्याओं से करवाया अवगत
बैठक के बाद कई शिष्टमंडल डीसी से मिले। इसमें बिलावर कस्बे में रेहड़ी लगाने वालों के शिष्टमंडल ने जिला उपायुक्त से कहा कि रेहड़ी लगाने वाली जगह बदलने पर पेश आ रही परेशानी के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने उपायुक्त से रेहड़ियों लगाने के लिए पूर्व के स्थान को ही मुहैया करवाने की मांग की। एक अन्य शिष्टमंडल ने जिला उपायुक्त को क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से अवगत करवाया।
धियोता पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का टोटा
धियोता पंचायत की सरपंच निशा देवी ने डीसी को अवगत करवाते हुए कहा कि उनकी पंचायत अभी भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आजतक पंचायत सड़क संपर्क से महरूम है। स्वास्थ्य, बिजली व पानी की बुनियादी सुविधा नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। उन्होंने जिला उपायुक्त से समस्याओं के समाधान की मांग की।

बीडीओ को लेकर सरपंचों में हुआ विवाद
बैठक में कुछ देर के लिए सरपंचों के बीच बीडीओ के पद को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। बीडीओ बिलावर सतीश कुमार शर्मा के पास बीडीओ नगरोटा का अतिरिक्त पदभार भी है। इसको लेकर नगरोटा ब्लॉक के सरपंचों ने जिला उपायुक्त से बीडीओ बिलावर को नगरोटा ब्लॉक में नियुक्ति की मांग की जिस पर बिलावर ब्लॉक के सरपंचों ने एतराज जताया। जिला उपायुुक्त के हस्तक्षेप के बाद मामला ठंडा हुआ और जिला उपायुक्त ने बीडीओ बिलावर को दोनों ब्लॉकों में बराबर सेवाएं देने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed