{"_id":"613f94618ebc3eb3bc3e81f8","slug":"meeting-akhnoor-news-jmu2435691104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक समाज सभा खौड़ की मासिक बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक समाज सभा खौड़ की मासिक बैठक आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ की सोमवार को मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन छजजु राम ने की। बैठक में सभा के चेयरमैन सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर फरजूल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
बैठक में लगभग 50 के करीब विभिन्न गांवों के लोगों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने-अपने गांव की समस्याओं को रखा। समस्याओं में कंडी क्षेत्र में पेयजल किल्लत, ज्यौड़ियां से पलांवाला तक की सड़क का चौड़ीकरण कर डबल लेन किए जाने, सरकारी कार्यालयों में पूर्व सैनिकों की सुनवाई नहीं होना, उपजिला अस्पताल में सुविधाएं नहीं मिलना आदि कई समस्याएं रखी गईं। सभी को सुनने के बाद बैठक में सभा के चेयरमैन ने फैसला लिया कि जल्द ही समस्याओं संबंधी ज्ञापन एसडीएम को दिया जाए।
इस मौके पर अन्य कई मामलों के प्रति भी बातचीत हुई। बैठक में सुबेदार गुलबदन सिंह, कैप्टन सुखदेव सिंह, सिंह, कैप्टन प्रभात सिंह आदि उपस्थित रहे।