{"_id":"60fef29e8ebc3e57f37f7dfa","slug":"meeting-akhnoor-news-jmu2402758136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामिलिट्री फोर्स के सैनिकों को सरकार की तरफ से हमेशा ठगा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामिलिट्री फोर्स के सैनिकों को सरकार की तरफ से हमेशा ठगा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस वारियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जोनल बैठक जिया पोता पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता जोनल प्रधान सुरजीत सिंह ने की। उन्होंने ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स के सैनिकों को सरकार की तरफ से हमेशा ठगा गया है। सिर्फ झूठे आश्वासन ही दिए हैं। हमारी संस्था पैरामिलिट्री फोर्स के सैनिकों की जटिल व प्रमुख मांगों को लेकर सरकार के साथ संघर्ष जारी रखे हुए है।
उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में हमें आप सबके सहयोग की जरूरत है। आप सभी संस्था से जुड़ कर इस संघर्ष में शामिल हों, ताकि हम कामयाबी के साथ सरकार से यह लड़ाई लड़ सकें। पिछले दिनों दिल्ली सरकार की तरफ से एक सर्कुलर जारी किया गया, जिसमें सभी रिटायर्ड सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के सैनिकों का डाटा मांगा गया, जो हमने भेजा। आप सभी से अनुरोध है कि आप अपना डाटा संस्था के पास जमा कराएं। सरकार ने आश्वासन दिया है कि आप की मांगों पर विचार किया जा रहा है। कुछ सुविधाएं जल्दी ही मिलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों में वेतन व पेंशन के अंतर को दूर किया जाए, पैरामिलिट्री फोर्स को सीसीएस रूल्स से अलग किया जाए, पैरामिलिट्री स्पेशल पे दी जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, वन रैंक वन पेंशन दी जाए, सीपीसी कैंटीन में जीएसटी की शत-प्रतिशत छूट दी जाए। इस अवसर पर सोम नाथ, अर्जुन सिंह, बलदेव राज, थोडू राम, सात पाल उपस्थित थे।