{"_id":"5d604b6a8ebc3e012e1f20b5","slug":"meeting-akhnoor-news-jmu1918389190","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों ने मनाया जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार को वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों की एक बैठक कमेटी के उपप्रधान सुखदेव सिंह मनहास की अध्यक्षता में हुई। इसमें जम्मू-पुंछ से भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य तौर मौजूद रहे। बैठक का आयोजन जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने के उपलक्ष्य में किया गया था।
बैठक में कमेटी के उपप्रधान ने कहा कि रिफ्यूजी 70 साल से नागरिकता का अधिकार पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। इसके लिए दूसरी पार्टियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सराहना करते हुए कहा कि शुरू से ही लग रहा था कि भाजपा सरकार ही प्रदेश के लोगों की समस्या को कोई हल कर सकती है और यह भाजपा ने कर के भी दिखाया है। उन्होंने लोगों से कहा कि आगामी चुनाव में वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी दल के लोग भाजपा के समर्थन में आगे आएं। वहीं, भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के लोगों को साथ में लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी ने जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा किया है। कार्यक्रम से पहले परगवाल में बाइक रैली का भी आयोजन किया गया था, जो गांव नरसिंहपुरा से शुरू होकर परगवाल बाजार से होते हुए रैली स्थल पर पहुंची। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कमेटी के प्रधान लब्बा राम गांधी, पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा, पूर्व विधायक कृष्णा लाल भगत, मंडल प्रधान रमेश खजूरिया, जयसिंह, शमशेर सिंह, जगदीश भगत, मनमोहन सिंह, सूरज सिंह और विशंभर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।