फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting a bjp neta

Jammu News: भाजपा नेता ने दौरा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
meeting a bjp neta
ज्यौड़ियां। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ ने शुक्रवार को विस्थापित कॉलोनी कोढेवाला का दौरा कर लोगों के साथ बैठकें कीं। उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर सुलझाने के लिए कहा। लोगों ने बिजली, पानी, गलियों, शिक्षा, नालियों सहित कई समस्याओं को भाजपा नेता के सामने रखा।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों के लोगों को कारगिल युद्ध के दौरान भारत-पाक सीमा पर हालात खराब हो जाने पर विस्थापित कॉलोनी (माइग्रेंट कैंप) कोढेवाला में बसाया गया। हमने आज यहां दौरा कर लोगों के साथ मोहल्ला के अनुसार बैठकें कर लोगों की समस्याओं को सुना है। उन्होंने बताया कि मुख्य बात यह है कि जिन सरकारों ने वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान इन लोगों को यहां बसाया वह लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकामयाब रहीं।नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया इन लोगों की समस्याओं को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed