फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   medicine scam in kashmir flood area

सेना द्वारा भेजी गई तीन लाख की दवाइयां गायब

Sun, 14 Sep 2014 01:31 AM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
medicine scam in kashmir flood area

भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सेना द्वारा भेजी गई तीन लाख की दवाइयां पिछले दो दिन से गायब हैं। स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई इन दवाइयों में कई डिब्बे कुछ कर्मचारियों द्वारा गायब करने के कारण इस मामले को दो दिन तक दबाए रखा गया।

विज्ञापन


शनिवार को जब इन दवाइयों की सूची तैयार करने के लिए जिला अधिकारियों की टीम पहुंची तो सारा मामला सामने आया। जिला अधिकारियों ने जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को धमकी दी कि वह दवाइयां गायब होने की पुलिस में एफआईआर लगाएंगे तो शनिवार शाम को दवाइयां तहसीलदार के कार्यालय में पहुंच गई।

विज्ञापन

शुक्रवार का उधमपुर भेजी गई थी दवाइयां

medicine scam in kashmir flood area

तहसीलदार (मजिस्ट्रेट) संजय बडयाल के अनुसार दवाइयां उनके कार्यालय में हैं। औपचारिकता के लिए जिला प्रशासन ही इसकी सूची (इनवेंटरी) तैयार करता है। सूची तैयार करने के बाद इसे प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जाएगा। तकनीकी कारणों से दवाइयां देरी से पहुंची।

इस मामले में सीएमओ से काफी कोशिशों के बाद भी संपर्क नहीं हो सका। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जिलाधीश यशा मुद्गल की कोशिशों से सेना ने तीन लाख की दवाइयां शुक्रवार को उधमपुर में भेजी। इन दवाइयों को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया।

बाजार में बेची जानी थी चुराई हुई दवाइयां

medicine scam in kashmir flood area

दरअसल सेना दवाइयां मार्केट से खरीदती है। इन दवाइयों पर रेट भी लिखा होता है। जबकि अस्पतालों में उपयोग होने वाली दवाइयों पर नाट फार सेल लिखा होता है, जिसकी हेराफेरी होने या दोबारा मार्केट में बेचे जाने की संभावनाएं कम होती है।

सेना द्वारा भेजी गई दवाइयों पर रेट लिखे होने के कारण इसे मार्केट में दोबारा बेचे जाने की संभावनाओं के कारण ही ऐसा मामला हुआ है। दवाइयां वापस पहुंचने के बाद पूरे मामले में जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed