फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   medical staff ready for amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयार

Wed, 22 Apr 2015 04:22 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 04:22 PM IST
विज्ञापन
medical staff ready for amarnath yatra

आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है। देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर से बनिहाल तक संभाग में इंतजाम रहेंगे। उसके आगे स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर संबंधित रूट को कवर करेगा।

विज्ञापन


यात्रियों के लिए जिला और उपजिला अस्पतालों के साथ इमरजेंसी चिकित्सा केंद्रों को मजबूत बनाया जाएगा। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार यात्रा की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की योजना में यात्रा के लिए राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर से पीएचसी लखनपुर को यात्रियों की देखभाल का जिम्मा होगा।
विज्ञापन


इसके बाद जिला अस्पताल कठुआ, पीएचसी पल्ली मोड़, पीएचसी छन्न, ररियां और हीरानगर मोड़ पर चिकित्सा केंद्र काम करेंगे। जिला सांबा में इमरजेंसी अस्पताल घगवाल के बाद जिला अस्पताल सांबा, चीची माता मंदिर सांबा, ईएच विजयपुर, पीएचसी बाड़ी ब्राह्मणा देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैतानी नाला लंगर में भी रहेंगे स्वास्थ्य इंतजाम

medical staff ready for amarnath yatra

जिला जम्मू में आधार शिविर भगवती नगर के अलावा सरकारी अस्पताल गांधीनगर, सरवाल, श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में इंतजाम रहेंगे। जिला उधमपुर में सरस्वती मंदिर, जिला अस्पताल उधमपुर, हनुमान मंदिर, गढ़ी, कटड़ा कालेज बाईपास रोड, बली नाला, कुद, समरोली, पत्नीटाप में इंतजाम रहेंगे।

रामबन में डाक बंगला बटोत, नाशरी पुल लंगर, जिला अस्पताल रामबन, करोल लंगर रामबन, कम्यूनिटी बाल रामनगर, कालिया मोड़, पैंथल पुल, रामसू, बनिहाल हेडक्वार्टर, कैंप ठठर बनिहाल, शैतानी नाला लंगर में स्वास्थ्य से जुड़े इंतजाम रहेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में यात्रा ट्रैक पर प्राकृतिक, हार्ट अटैक सहित अन्य कारणों से 95 यात्रियों की मौत हुई थी।

इसके अलावा 31 श्रद्धालु सड़क हादसों का शिकार हुए। यात्रा ट्रैक पर दर्जनों मौतों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ा संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और श्राइन बोर्ड को यात्रियों के लिए सभी उचित प्रबंध करने के आदेश दिए थे। वर्ष 2014 में भी यात्रा के दौरान 46 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हुई।

जम्मू से कश्मीर के लिए जाएंगे डाक्टर

medical staff ready for amarnath yatra

यात्रा के दौरान डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को डेपुटेशन पर भेजा जाएगा। इस स्टाफ को पहलगाम और गांदरबल के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। इसमें सर्जन विशेषज्ञ, आरथो सर्जन, मेडिकल अफसर, फिजिशियन विशेषज्ञ आदि शामिल होंगे।

इसी तरह पैरा मेडिकल स्टाफ में जूनियर और सीनियर फार्मासिस्ट, लेबोरेटरी टेक्नीशियन, पीएमए, एनओ आदि शामिल होंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकार को 33 पैरा मेडिकल स्टाफ और 16 डाक्टरों की सूची भेजी गई है।

डाक्टरों की यात्रा ड्यूटी सूची में संशोधन
स्वास्थ्य महकमे में हाल ही में डाक्टरों के बड़े फेरबदल के बाद अमरनाथ यात्रा में मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए मेडिकल बोर्ड में संशोधन किया जा रहा है। इसमें कई डाक्टरों का तबादला हो गया है, जिसमें नए नाम जोड़े जा रहे हैं।

रेस्क्यू टीमें रक्षा करेगी भक्तों की

medical staff ready for amarnath yatra

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर आर्म्ड पुलिस ने माउंटेन रेस्क्यू टीम बनाई है। सांबा के नड में तैयार की गई टीमों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका जायजा लेने के लिए मंगलवार को आर्म्ड के एडीजीपी एसएम सहाय सांबा पहुंचे और तैयारियों की समीक्षा की।

टीम को अमरनाथ यात्रा के दौरान पहाड़ों में किसी भी तरह की स्थिति से निपटने की स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि किसी भी मुश्किल स्थिति का सामना कर सकें।

सहाय ने बताया कि टीम को न सिर्फ दुर्गम और ऊंचे पहाड़ों पर पहुंचने की ट्रेनिंग दी गई है, बल्कि किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने की ट्रेनिंग भी जा रही है, ताकि भूकंप, बाढ़, पत्थरों के गिरने आदि जैसी आपदाओं से निपटा जा सके।

इन टीमों को अमरनाथ यात्रा के दौरान लखनपुर से दोनों ट्रैक के आपदा वर्जित क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इस टीम में 240 माउंटेनरों को ट्रेनिंग देकर तैयार किया जा रहा है। जो पिसू टाप, नागाकोटी जोजिबल, शेषनाग, एमजी टाप, संगम टाप आदि पर तैनात रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed