{"_id":"6578e069e088ce05229dbd2c6de677cf","slug":"medical-personnel-warned-for-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा कर्मियों ने आंदोलन को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा कर्मियों ने आंदोलन को चेताया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा कर्मियों ने उनकी मांगों पर अमल न करने की सूरत में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन ने आठ जनवरी को संभाग स्तर से फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों की बैठक बुलाई है। इसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
फेडरेशन की बैठक में कर्मियों की कई मांगों को उठाया गया। फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि पिछले 10-12 माह से 2211 हेड के अधीन कार्यरत फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों को वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
इसके लिए वेतन का स्थायी हल निकाला जाए। इसके अलावा फार्मासिस्ट, एक्सरे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, आपथ टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन और अन्य वर्ग के कर्मियों की पांच साल से डीपीसी नहीं की गई है। जिसे जल्द किया जाए।
विज्ञापन
इसी तरह मिनिस्ट्रियल स्टाफ/चालकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के साथ ब्लाक हेड क्वार्टर पर हेड असिस्टेंट और जिला स्तर पर सेक्शन अफसर का पद सृजित किया जाए।
जनवरी से जुलाई 2014 तक की डीए किश्त जारी की जाए। शिक्षा विभाग में हेड मास्टरों की तर्ज पर पीएचसी स्तर पर डीडीओ अधिकार दिए जाएं। विनोद कुमार शर्मा, कमलजीत साहनी, जरनैल चौधरी, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।